अंध विश्वास के चक्कर में महिला के साथ अमानवीय बर्ताव,आठ पर केस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 31, 2022

अंध विश्वास के चक्कर में महिला के साथ अमानवीय बर्ताव,आठ पर केस

सोनभद्र में एक महिला को अंधविश्वास के चक्कर में अमानवीय यातनाएं देने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना घोरावल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पडवनिया गांव निवासी एक व्यक्ति को क्षेत्र की एक महिला पर शक था कि उसने उसके बेटे और बहू पर भूत प्रेत कर रखा है. जिसको लेकर एक पंचायत में बैठाई गई जिसमें पीड़ित महिला को दोषी करार दिया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसका बाल मुड़वाया और चेहरे पर कालिख,चूना पोतकर जूता चप्पल पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया। कुछ दिनों तक तो यह मामला गांव स्तर पर ही दबा रहा लेकिन शुक्रवार को यह मामला घोरावल पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया।जिसपर तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad