नाग पंचमी पर महिला कबड्डी,जोड़ी गदा, कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 2, 2022

नाग पंचमी पर महिला कबड्डी,जोड़ी गदा, कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-नाग पंचमी के अवसर पर  कर्नाडाड़ी स्थित प्राचीन कालीन मनोकामना पुरण महादेव शिव मंदिर के परिसर में मंगलवार को राम किशुन प्रजापति की अध्यक्षता में शिव समिति क्लब द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी विराट कुश्ती दंगल व जोड़ी,गदा, नाल एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके दौरान शिव समिति क्लब के कोषाध्यक्ष संतलाल बाबा जी द्वारा प्रतियोगिता में आए हुए सम्मानित पहलवानों तथा संभ्रांत लोगों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मिसिरपुर, करनाडाड़ी, भीखमपुर, बंदेपुर, कंदवा, बच्छाव,नरिया ,सुंदरपुर, कादीपुर,ढोलापुर इत्यादि गांव की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल, नाल,जोड़ी गदा प्रतियोगिता में गदा सम्राट जोखु पहलवान,                       


श्रीधर मिश्रा, दया पहलवान, घनश्याम पहलवान,चौथी पहलवान,मनोज पहलवान, प्रद्युम्न पहलवान,रमेश पहलवान सहित दूरदराज से आए कई पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों तथा प्रतिभागियों को शिव समिति क्लब के अध्यक्ष राम किशुन प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष संतलाल बाबा जी व पुजारी रिंकू शुक्ला द्वारा पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंत में शाम को भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण हुआ।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से संजय कुमार पटेल,चंद्रशेखर पटेल, वीरू पटेल ,बीरू तथा महेंद्र का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad