राष्ट्रीय दल होने के करीब पहुंची "आप" जानें कौन-कौन से राज्य में मिली मान्यता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2022

राष्ट्रीय दल होने के करीब पहुंची "आप" जानें कौन-कौन से राज्य में मिली मान्यता

दिल्ली आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए बताया है कि दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा में भी चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को प्रदेश में मान्यता दे दी है। उन्होंने कहा है कि एक और राज्य में यह दर्जा मिलते ही 'आप' को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल जाएगा। केजरीवाल ने इसके लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल ने ट्वीट के साथ चुनाव आयोग की ओर से मिले लेटर को भी साझा किया है। इस लेटर में कहा गया है कि गोवा के विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन के आधार पर इलेक्शन सिंबल 'रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट' के पैरा 6 ए के तहत गोवा में स्टेट पार्टी के रूप में दर्जे की शर्तों को पूरा किया है इसलिए आयोग ने आम आदमी पार्टी को गोवा में स्टेट पार्टी का दर्जा दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad