सृजन सामाजिक विकास न्यास व गंगा टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

सृजन सामाजिक विकास न्यास व गंगा टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लंका-बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर परिसर में विगत कई दिनों से चल रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास द्वारा मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत 137 बटालियन गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर तथा पर्यावरणविद अनिल सिंह के निर्देशन में सोमवार को ट्रामा सेंटर परिसर में अशोक, गुलमोहर, अमलतास, मौलश्री इत्यादि छायादार एवं फलदार सहित 501 पौधारोपण किया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष ट्रामा सेंटर परसर में कुल 1लाख पौधा लगाए जाने का लक्ष्य है। पौधारोपण के दौरान पर्यावरण अनिल सिंह ने प्रदूषण व पर्यावरण तथा जल संरक्षण, स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया।

पौधारोपण के दौरान टीम के साथ गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर,सब इंस्पेक्टर किशोर सिंह, सब इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह,मदन राम चौरसिया शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad