दरोगा हो गये सस्पेंड, एफआईआर भी हुई दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 28, 2023

दरोगा हो गये सस्पेंड, एफआईआर भी हुई दर्ज

कानपुर यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि आधी रात को एक दरोगा ने महिला को फोन कर कहा कि व्हाट्सएप पर वीडियो काल कर रहा हूं।आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी की।महिला की शिकायत पर एक्शन लिया गया और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।घटना बिल्हौर इलाके की बताई जा रही है।यहां की रहने वाली एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते दरोगा से मिली थी।जब महिला बयान देने पहुंची तो दरोगा ने उससे कहा कि मैं रात में फोन करूंगा,तब बताना क्या आरोप है।महिला इसके बाद घर लौट आई,दरोगा ने 26 मार्च को आधी रात में फोन किया और वीडियो काल करने की बात के साथ अश्लिल बातें भी करने लगा।यह सुन महिला दंग रह गई।प्रथम दृष्टया महिला के आरोप सही पाये गये,जिसके बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया और पूरे मामले की जांच एसीपी से कराई जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad