नवनियुक्त एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 5, 2023

नवनियुक्त एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- केसरीपुर रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को दोपहर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान कार्यालय पर पहुंचते ही महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा किया तथा भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाते हुए पटाखा व गाजे-बाजे के साथ पुष्पगुच्छ भेटकर व माल्यार्पण कर अंग वस्त्र  देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारियां हमें सौंपी गई है उस पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी के साथ कर्तव्य व निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा।आप सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात सुख और दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। अंत में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,पिंडरा विधायक अवधेश सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह,महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राज यादव, सुधीर प्रजापति राजू, शिवानंद राय, रामचंदर ,अजय पटेल, केशव यादव,अजय सिंह मुन्ना, रमाशंकर गुप्ता कल्लू, राजेश पटेल खन्ना इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad