प्रेमी युगल ने नदी में लगाई छलांग,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 26, 2023

प्रेमी युगल ने नदी में लगाई छलांग,मचा हड़कंप

                  

                        फोटो प्रतीकात्मक

मध्य प्रदेश विदिशा बाईपास पर स्थित बेतवा नदी के पुल से एक युवक और युवती को छलांग लगा देने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दोनों की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह तक युवक और युवती का पता नहीं चल पाया था। इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में होमगार्ड के जिला कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे बाईपास स्थित बेतवा नदी के पुल से एक युवक और युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली थी, दोनों को पास के खेत में रहने वाले किसान ने देखा था। सूचना मिलने के बाद होमगार्ड की टीम ने रा डेढ़ बजे तक नदी में खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दुबे ने बताया कि नदी में कूदने वाले युवक रायसेन जिले का बताया जा रहा है जबकि युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad