संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 22, 2023

संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद

161शिकायती पत्र में से सिर्फ 6 का हुआ निस्तारण 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को  उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति जवाहरलाल श्रीवास्तव व एडीसीपी सरवणन टी ,एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के आए हुए लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 161 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 6 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ।जिसके दौरान क्षेत्रीय लोगों ने तालाब ,चकरोड ,ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, नाली, आवास, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत किया।अधिकारियों ने इन सभी समस्याओं की समाधान के लिए संबंधित पुलिस विभाग तथा राजस्व कर्मचारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर मुख्य रूप से तहसीलदार पुष्पक तोमर, नायब तहसीलदार श्वेता मिश्रा राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी ,रोहनिया क्राइम इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव सहित संबंधित थानाध्यक्ष व  राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad