एसीपी ने महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तृत रूप से दी जानकारी
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।राजातालाब तहसील स्थित सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी राजातालाब व एडीसीपी सरावन टी तथा एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मिशन शक्ति के दौरान लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील सिंह ने लैंगिक समानता और हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए विस्तार पूर्वक समझाते हुए लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने 108 एंबुलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन तथा 102 स्वास्थ्य सेवा सहितमहिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, जंसा थाना प्रभारी राकेश पाल ,रोहनिया क्राइम इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव, मिर्जामुराद उप निरीक्षक सहदेव राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment