इंस्पेक्टर बनकर पैसा कमाने की चाहत ने पहुंचाया जेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

इंस्पेक्टर बनकर पैसा कमाने की चाहत ने पहुंचाया जेल

 

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस बनकर जनता को धोखा देने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी सागरपुर का बताया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को शिकायतकर्ता सूरज सिंह ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को सागरपुर पुलिस स्टेशन का एसएचओ इंस्पेक्टर आरके शर्मा बताकर उसे 5 हजार रुपए लिए और किसी मामले में अनुचित लाभ देने के बहाने 1.5 लाख रुपए के चेक की मांग की।शिकायतकर्ता ने पुलिस से बताया कि वह व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन रखा था।पुलिस उपायुक्त दक्षिण पश्चिम मनोज सी ने कहा स्थानीय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पुलिस वर्दी में आरके शर्मा नामक व्यक्ति की नेम प्लेट वाले उक्त संदिग्ध पुलिस निरीक्षक का पता लगाया, जब उसे पहचान साबित करने के लिए कहा गया तो वह कोई वैध आईडी नहीं दिखा सका और भागने की कोशिश की। डीसीपी ने कहा उसके बाद उसे गहनता से पूछताछ की गई वह पैसे से एक कैटरर है। वह पैसा कमाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर रहा था और लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रहा था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad