महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 23, 2023

महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में शनिवार को शासन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस वाराणसी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें यातायात उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह तथा देवानंद बरनवाल मुख्य आरक्षी विनय मिश्रा अजय कुमार की उपस्थिति में आयोजन हुआ। यातायात उप निरीक्षक देवानंद बरनवाल ने विस्तार पूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया तथा यातायात नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।एक शपथ भी दिलाई गई  छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सुना और प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें प्रश्नों का सही जवाब देने वाले प्रतिभागी रजनी प्रजापति को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र तथा छात्रों की ओर से रितेश कुमार को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिलानंद सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के दूसरी यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर अर्चना सिंह गंगापुर परिसर प्रभारी प्रोफेसर मंजू मिश्रा प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह प्रोफेसर आलोक अंगद प्रसाद यादव डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह डॉक्टर ममता सिंह उमेश कुमार अरशद अली, कंचन वर्मा आदि प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad