जेल में कुख्यात को गोलियों से किया छलनी,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 4, 2023

जेल में कुख्यात को गोलियों से किया छलनी,मचा हड़कंप

 

झारखंड धनबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया। अमन सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के अलावा दर्जन भर से अधिक वारदातों का आरोपी था। उसे जेल के भीतर आधा दर्जन गोलियां मारी गई। गोली लगने के बाद उसे आनन फानन में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार अमन जेल में बंद रहने के बावजूद धनबाद में आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसे गोली मारे जाने की खबर जेल में फैलते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। वारदात की खबर मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आला  अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राज्य पुलिस मुख्यालय ने वारदात की जांच को लेकर राज्य स्तरीय तीन सदस्य टीम को धनबाद भेजा है। अमन सिंह को जेल में किसने गोली मारी और जेल में कैसे पहुंचा हथियार इसकी जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad