महिलाओं ने थाने में लगाई चौपाल,जाना अपना अधिकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 2, 2023

महिलाओं ने थाने में लगाई चौपाल,जाना अपना अधिकार

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत शनिवार को महिलाओं को राजातालाब थाने का भ्रमण करवाया गया। महिलाओं ने थाने में होने वाली प्रशासनिक कार्यवाइयों के बारे में जाना। इस दौरान थाने में महिलाओं संग चौपाल लगाई गयी।कार्यक्रम में आराजी लाइन से 40 गांव से करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया।एस आई बसंत कुमार,नीतू व किरण यादव ने विस्तार से महिलाओं को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को आपातकाल के दौरान मदद के लिये शुरू किये गए हेल्पलाइन लाइन नम्बर 100, 181, 1090 का इस्तेमाल करने के बारे में बताया। उन्होंने  महिलाओं के सुरक्षा के लिए बनाये गए घरेलू महिला हिंसा विरोधी कानून, पॉस्को कानून की भी जानकारी दी। लोक चेतना समिति की निर्देशिका रंजू सिंह ने बताया कि जब हम पुलिस को लेकर एक नकारात्मक छवि अपने मन में रखते है तो उसके कई कारण हो सकते है। इसके चलते महिलाओं के मन में पुलिस को लेकर डर बना रहता है। नतीजतन कई बार वे संगीन अपराधों के बावजूद मदद के लिए पुलिस तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में पुलिस प्रशासन का इस तरह किशोरियों के साथ थाना-भ्रमण और परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजन करने में सहयोग करना, समाज के आगामी सकारात्मक बदलाव का शुभ संकेत है। संचालन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, अध्यक्षता अनीता पटेल, स्वागत आशा राय व धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया। कार्यक्रम में  महिला कांस्टेबल नीतू, किरण यादव, रामबचन, सोनी, आशा, सरोज,शिवकुमार, राधिका, मालती, बिंदू, संजू,कविता, सवीना,नूर जहां,फातिमा अनीता आदि रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad