रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल के जन्मदिन पर मोहन सराय कनेरी स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर जिले से आए हुए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के दौरान जिले से आए हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनको केक खिलाया व मिठाइयां बांटी। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर नरेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष ,प्रदेश सचिव डॉ महेंद्र पटेल,अजीत पटेल,सियाराम पटेल, राजेंद्र पटेल, अनीता पटेल ,डॉक्टर सुनीता , राकेश यादव, दीपक पटेल ,ओम प्रकाश सिंह, सत्ये प्रधान ,सुभाष मास्टर, डॉ प्रेम राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment