6 लड़कियों को बालू लदे वाहन ने रौंदा,लोगों में रोष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 21, 2024

6 लड़कियों को बालू लदे वाहन ने रौंदा,लोगों में रोष

झारखंड हजारीबाग जिले में बालू लगे एक वाहन ने आधा दर्जन लड़कियों को रौंद दिया। सभी घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 21 मार्च की सुबह हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैर बरकट्ठा रोड पर यह घटना घटी है। लोगों के मुताबिक सभी लड़कियां सुबह दौड़ने का अभ्यास कर रही थी, इसी दौरान तेजी से आये एक वाहन ने लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया जिस पर बालू लगा था। लड़कियों को रौंदने के बाद वाहन नाली से टकराकर रुक गया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद रोष व्याप्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad