गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ कर साधकों ने किया अनुष्ठान की पूर्णाहुति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 17, 2024

गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ कर साधकों ने किया अनुष्ठान की पूर्णाहुति

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी लंका।रामनवमी के अवसर पर लंका क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ नगवां पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रोहित गुप्ता एवं व्यवस्थापक रमाकांत पाठक की देखरेख में बुधवार को गायत्री परिवार के साधकों द्वारा नवरात्र में किए गए अनुष्ठान की पूर्णाहुति यज्ञाचार्य पूर्णिमा भारद्वाज ,किरण श्रीवास्तव, रजनी पाठक, रीता मिश्रा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण व कर्मकाण्ड के साथ गायत्री यज्ञ के माध्यम से सम्पन्न कराया गया। जिसके दौरान पूर्णाहुति में आए हुए गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा मा गायत्री देवी एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं बंदनिया माता जी का दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में भोजन व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad