दो नाबालिगों के शव पेड़ से लटके मिले,गांव में पसरा मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 20, 2024

दो नाबालिगों के शव पेड़ से लटके मिले,गांव में पसरा मातम

 

छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में एक नाबालिक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों की पहचान कर ली गई है। लड़का यहां अपने बुआ के घर रहता था वह मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। लड़की और लड़के ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की माने तो शनिवार रात से ही दोनों घर से लापता थे। रविवार दोपहर बाद चरवाहों ने नदी किनारे साल के पेड़ से फांसी पर दोनों को लटका देखा तब गांव वालों की इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad