गरीब असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा के बराबर है- विधायक डॉक्टर सुनील पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2024

गरीब असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा के बराबर है- विधायक डॉक्टर सुनील पटेल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खपड़हवा अलाउद्दीनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर रविवार को आयोजित कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल एवं विशिष्ट अतिथि अपना दल एस जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल व आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के गरीब ,मजदूर ,असहाय जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर गरीब असहायों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के बराबर है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान व विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल ,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शर्मा,क्षेत्रीय लेखपाल निर्मला देवी, कानूनगो शिवश्याम ,कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा , गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad