कार में ही बैठकर करने लगे सुनवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 24, 2024

कार में ही बैठकर करने लगे सुनवाई

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।उप जिलाधिकारी राजातालाब सई आश्रित शाकमुरी ने मंगलवार सुबह 11 बजे राजातालाब तहसील परिसर में अपने कार में ही बैठकर सुनवाई शुरू कर दी। वे अधिवक्ता के विरोध के चलते ऐसा कर रहे थे। तहसील के एक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष चौबे उनके न्यायालय का विरोध कर रहे थे। संतोष का कहना था कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थना पत्र देते समय उनके साथ उप जिलाधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। संतोष चौबे ने कोर्ट का बहिष्कार करते हुए बार एसोसिएशन से निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मंगलवार को निर्णय होना था।विरोध के चलते उप जिलाधिकारी तहसील परिसर में ही अपनी कार में बैठकर मुकदमों की सुनवाई करने लगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे अधिवक्ता संतोष चौबे के साथ उप जिलाधिकारी के कमरे में वार्ता हुई।दोनों लोगों की वार्ताओं के बाद अधिवक्ताओं और उप जिलाधिकारी में सहमति बनने के बाद गतिरोध समाप्त हो गया और उप जिलाधिकारी ने दोबारा अपने न्यायालय कक्ष में मुकदमों की सुनवाई शुरू की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad