विकास खंड स्तरीय किसान मेला,गोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 20, 2024

विकास खंड स्तरीय किसान मेला,गोष्ठी का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के परमंदापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को दोपहर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषक निवेश मेला/ गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। किसान मेला में उद्यान विभाग, नमामि गंगे, इफको, रेशम विभाग तथा कृषि रक्षा इकाई द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टॉलों का अवलोकन अतिथियों ने किया। किसान मेला में मुख्य अतिथि तथा अन्य वक्ताओं ने स्वस्थ रहने के लिए किसानों को मोटे अनाज की खेती करने तथा रासायनिक खेती का त्याग करके जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए उसके लाभ के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने नमामि गंगे के सहयोग से जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया। किसान मेले में मुख्य रूप से सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल, नमामि गंगे के संदीप तेवतिया, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह, वैज्ञानिक डॉक्टर राणा पीयूष सिंह, डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह,एडीओ कृषि अश्वनी सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad