अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 15, 2025

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।करसड़ा स्थित अखरी अदलपुरा मार्ग पर शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजातालाब थाना क्षेत्र के सिहोरवा नरोत्तमपुर निवासी बाइक सवार अनिल सिंह 55 वर्ष नामक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा शाहंशाहपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह 54 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोग घर से सुबह 5 बजे संकट मोचन दर्शन के लिए निकले थे।मिली जानकारी के अनुसार अनिल सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह निवासी नरोत्तमपुर जक्खिनी संकट मोचन दर्शन के लिए निकले थे उनकी बाइक पर शाहंशाहपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह 54 वर्ष भी साथ में थे। करसड़ा में पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क की पटरी पर गिर पड़े। बाइक चला रहे धर्मेंद्र को शरीर में फैक्चर हो गया जबकि पीछे बैठे अनिल सिंह की मौत हो गयी। बाइक से गिरने के बाद अनिल पास में ही तख्त पर जाकर बैठे।थोड़ी ही देर बाद अनिल सिंह तख्त पर बैठे बैठे गिर पड़े और बेहोश हो गए।आनन फानन में  दोनों लोगों को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया और धर्मेंद्र सिंह को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।घटना की सूचना मिलने पर अनिल सिंह के नरोत्तमपुर स्थित घर पर कोहराम मच गया।अनिल सिंह की पत्नी सरोज सिंह गांव की ग्राम प्रधान भी रह चुकी थी। उन्हें एक पुत्र और पुत्री भी है।पुत्र राहुल सिंह एक अखबार में संवाददाता हैं। अनिल सिंह के पिता सीताराम सिंह तथा मां विद्यावती देवी भी गांव की प्रधान रह चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर आसपास और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे। परिवारी जन ने अदलपुरा स्थित चीतेश्वर नाथ घाट पर अनिल सिंह का अंतिम संस्कार किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad