अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 28, 2025

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब तहसील के पास रविवार को दोपहर में मोहन शाह की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा जनपद वाराणसी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश गोंड प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी भदोही चंदौली विजय कुमार गोंड, जिला अध्यक्ष मोहन शाह, उपाध्यक्ष अवधेश गोंड़, कन्हैया गोंड, राजमणि गोंड़, सुनीता गोंड़, महामंत्री कुलदीप गोंड़, संगठन मंत्री सुनील गोंड इत्यादि विभिन्न नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र के साथ शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राजेश गोंड ने अपने समाज के लोगों से कहा कि भले ही आधा पेट भोजन करें लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करायें।कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत विजय कुमार गोंड़ प्रदेश मंत्री तथा धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार गोंड ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad