मकान के सेफ्टी टैंक में गिरकर ठेकेदार की मौत... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 6, 2025

मकान के सेफ्टी टैंक में गिरकर ठेकेदार की मौत...

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़ाव स्थित अशर्फी नगर कॉलोनी फेस 1 में संदिग्ध हालात में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में गिरकर पानी में डूबने से बिहार के गया जिले के गोपालकेड़ा गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय मोहन मंडल नामक ठेकेदार की मौत हो गयी। लोगों के अनुसार मृतक मोहन मंडल मकान निर्माण में ठेकेदारी का काम करता था, उक्त मकान के निर्माण कार्य का भी ठेका इसी ने लिया था। आसपास तथा साथ में रहने वाले लोगों ने बताया कि मृतक मोहन शराब पीने का आदी था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad