डाक्टर के घर नगद सहित लाखों के आभूषण चोरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 8, 2025

डाक्टर के घर नगद सहित लाखों के आभूषण चोरी

                   

                           फोटो सांकेतिक 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया ।अवलेशपुर में डाक्टर गौरव त्रिपाठी का हास्पिटल है वहां से थोड़ी दूर पर आवास है।एक सप्ताह पूर्व सड़क पर बारिश का पानी भर गया था। जिससे डाक्टर परिवार सहित अपने घर चुनार मिर्जापुर चले गये थे. बुधवार को दिन में जब सफाई कर्मी पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा था। उसने डाक्टर को सूचना दी, मौके पर पहुंचे डाक्टर ने बताया कि दूसरे तल पर सामान बिखरा पड़ा था चोरों ने इंतमिनान से घर को खंगाला था। उन्होंने बताया कि चोर सोने की चैन, झुमका,बाली,पायल, चांदी का सिक्का सहित लगभग डेढ़ लाख रुपया नगद उठा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल मुआयना किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad