देशी रिवाल्वर और कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 28, 2026

देशी रिवाल्वर और कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा

 

चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में 28 जनवरी को करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर बिंदपुरवा मोड़ के पास स्थित मंदिर के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवाल्वर .32 बोर तथा जैकेट के जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी व बारामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधि करवाई प्रचलित है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रमोद पासवान निवासी ग्राम अहिकौरा थाना धानापुर जनपद चंदौली बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक गेंदा सिंह, उपनिरीक्षक अभिराज सरोज चौकी प्रभारी भदांहू, हेड कांस्टेबल देवनाथ सिंह तथा कांस्टेबल इंद्रजीत यादव थाना धानापुर जनपद चंदौली शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad