एसडीएम से मिल कर जन संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 23, 2026

एसडीएम से मिल कर जन संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

 

चकिया चन्दौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर जन संघर्ष समिति के लोगों ने नगर पंचायत में जल और गृहकर के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।बता दें कि रविवार की देर शाम गांधी पार्क में नगर पंचायत के द्वारा मार्च महीने में बाकाये कर को अदा करने की बात कहने पर जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें उपजिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया था। बैठक में कहा गया कि अगले बार उपजिलाधिकारी ने कहा था कि बढ़े हुए करों के सम्बन्ध में शासन को पत्र भेजा जाएगा और शासन से जो निर्देश आयेगा उसकी जानकारी जन संघर्ष समिति को देते हुए वसूली की कार्यवाही की जायेगी।जिस पर जन संघर्ष समिति का कहना है कि हम लोगों को कोई जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन नगर पंचायत मार्च महीने में बकाया वसूली का फरमान जारी कर रहा है। लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, अगर शासन से कोई निर्देश आया है तो हमें सूचित करना चाहिए था।जन संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि इस प्रकरण में बहुत जल्द ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।इस मौके पर लालचंद सिंह एड०, वशिष्ठ मौर्य एड०, रामचंद्र प्रसाद जायसवाल, अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल,अजय शेखर यादव,राजेन्द्र मौर्य,चन्दन विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad