एसडीएम से मिलेंगे जन संघर्ष समिति के लोग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 22, 2026

एसडीएम से मिलेंगे जन संघर्ष समिति के लोग

 

चकिया चंदौली स्थानीय गांधी पार्क में रविवार की देर शाम जन संघर्ष समिति की बैठक एडवोकेट वशिष्ठ मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नगर पंचायत के द्वारा जल व हाउस टैक्स की बकाया धनराशि मार्च तक वसूलने की बात कहे जाने पर आपत्ति जताई गई। इस संबंध में जन संघर्ष समिति के लोगों का कहना था कि अगली बार उप जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान बात सामने आई थी कि वाटर टैक्स और हाउस टैक्स के सम्बन्ध में शासन को पत्र भेजा जाएगा,जैसा निर्णय ऊपर से आएगा जन संघर्ष समिति को अवगत कराते हुए उसी तरीके से कार्यवाही की जायेगी, लेकिन बगैर सूचना दिए नगर पंचायत के द्वारा मार्च महीने के अंतिम तक टैक्स वसूलने की बात कही जा रही है।इसी को लेकर उप जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान रामचंद्र प्रसाद जायसवाल, लालचंद एडवोकेट,विनोद सिंह गणित, राकेश मोदनवाल, सुभाष खरवार, भरत विद्रोही, अजय शेखर यादव, जुम्मन आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad