जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ है, इसलिए इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए- जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2026

जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ है, इसलिए इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए- जिलाधिकारी

चन्दौली जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में  जनगणना-2027 विषयक पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत डिजिटल (CMMS पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जा रहा है। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा। 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। 

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना-2027 राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने जनपद वासियों से स्वगणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैयदराजा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad