लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय में मूटकोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2026

लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय में मूटकोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोती कोट गंगापुर स्थित लोकबंधु राज नारायण विधि महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित मूटकोर्ट प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबन्धक  सुबास सिंह ने मॉ सरस्वती एवं लोकबन्धु राजनारायण जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह ने कहा कि मूट कोर्ट का उद्देश्य छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी देना है। मूट कोर्ट में भाग लेने से छात्रों को केस लॉ, संविधान, अधिनियमों और न्यायालयीन निर्णयों पर गहन अनुसंधान करने का अभ्यास मिलता है।छात्रों की विश्लेषणात्मक सोच और तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता को मजबूत करता है। छात्रों को सार्वजनिक रूप से बोलने और आत्मविश्वास से अपनी बात रखने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के ग्रुप बी के हौशिला प्रसाद, मातादीन एवं मोo आरिफ आदि प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ग्रुप डी के उद्देश्य श्रीवास्तव, सनी विश्वकर्मा और नीलेश कुमार आदि प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल ग्रुप सी सर्वश्रेष्ठ मूटर ग्रुप ए की तनु गिरी एवं सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर ग्रुप डी के सनी विश्वकर्मा को चयनित किया गया।सभी चयनित प्रतिभागियों को महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता करूणामय तथा डॉ अभिषेक सिंह ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डा0 नीरज पाठक, आलोक कुमार राय, डा0 सरोज वर्मा, डा0 विजय कुमार, समीर कान्त पाठक, लिपिक योगेश सिंह,नरेन्द्र देव सिंह, सुनीता इत्यादि प्रवक्ता सहित छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad