उप जिलाधिकारी ने अवैध खनन में लिप्त दो जेसीबी सहित 9 वाहन किया सीज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 23, 2026

उप जिलाधिकारी ने अवैध खनन में लिप्त दो जेसीबी सहित 9 वाहन किया सीज

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। विगत कई दिनों से राजातालाब तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के कई गांव में हो रहे खनन के खिलाफ छापेमारी किया।उप जिलाधिकारी ने अखरी, मझियार और कपसेठी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त 9 वाहनों को सीज कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम शांतुन कुमार सिनसिनवार ने बताया कि कई दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर खनन अधिकारी प्रशांत के साथ टीम बनाकर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लगे और मिट्टी ढुलाई करते हुए 2 जेसीबी, 2 डंपर और 5 ट्रैक्टर को मौके से पकड़ा गया और सीज कर दिया गया है।कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad