ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 22, 2026

ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच

चन्दौली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad