विधायक डॉ. सुनील पटेल ने डूडा अधिकारी व पार्षदों के साथ की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 26, 2026

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने डूडा अधिकारी व पार्षदों के साथ की बैठक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। सर्किट हाउस में विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल की अध्यक्षता में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षदों एवं डूडा सचिव निधि वाजपेई के साथ बैठक कर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा किया। रोहनिया में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आवेदन कर्ताओं का पार्षद गणों व सत्यापन समिति द्वारा जल्द से जल्द सत्यापन कर चयनित सभी लाभार्थियों की प्रथम किस्त (धनराशि) अवमुक्त कराकर सभी लाभार्थियों का जल्द से जल्द आवास बनाने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर कल्लू पहलवान, गोपाल पटेल, कमलेश पाल , सुरेश पटेल गुड्डू,श्रीप्रकाश कल्लू पटेल, रवींद्र सोनकर, राजेश कन्नौजिया, महेंद्र सिंह पटेल,श्याम भूषण शर्मा,अजय कुमार बिन्द आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad