उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 प्रगणक हुए सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 26, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 प्रगणक हुए सम्मानित

चकिया चन्दौली जनगणना/मकान सूचिकरण 2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  शहाबगंज के 11 व चकिया के 2 प्रगणकों को आज उपजिलाधिकारी चकिया,तहसीलदार चकिया द्वारा तहसील सभागार में सम्मानित किया गया।ये वे प्रगणक है जिन्होंने अपनी आवंटित HLB का कार्य मात्र दो दिनों में खत्म कर दिया था,इनके कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारीगण द्वय ने इन्हें अच्छे कार्य की बधाई दी।तथा अन्य लोगों को इनसे प्रेरणा लेते हुए कार्य को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा।अधिकारी द्वय ने एक- एक करके इन प्रगणकों से कार्य करने की शैली व आने वाली समस्या को भी शेयर कराया।जिससे अन्य लोगों को अनुभव मिल सके।पुरस्कृत होने वाले प्रगणक निम्नवत है।

1-महेन्द्र कुमार सिंह शाहपुर,2-मनोज तिवारी बेन, 3-गुरुद्वीप जायसवाल अमांव4-अंकुर सोनकर इलिया5-रामाश्रय प्रसाद बेलावर 6-अशोक कुमार अरुण,मुबारकपुर 7-नसीम अहमद ख़रौझा 8-प्रमोद कुमार सिंह बड़ौरा9-सुरजीत पटेल बड़ौरा10-अमन कुमार उसरी11-छोटेलाल रामशाला12-बाबूलाल भलुआ बिलौडी13-आनंद कुमार भारती थे।

       इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चकिया  पवन कुमार, तहसीलदार चकिया  देवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार शहाबगंज आरिफ अंसारी,नवागत नायब तहसीलदार चकिया खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वय अजय कुमार, अजीत पाल, सहित दोनों ब्लाकों के ARP गण, भूपेन्द्र कुमार सिंह,दीनदयाल सिंह,आदर्श यादव,शमशेर बहादुर,अवधेश कुमार,आरिफ अली,कृष्णा व कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad