रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के बीरभानपुर सजोई,मरुई गांव में प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने अभियान के तहत पधारोपण किया।इसके अलावा डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में आनंद कुमार त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कुल सचिव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सुनीता पांडे चीफ प्राक्टर के के सिंह ,महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज, प्राचार्या डॉ सुमन लता देवी उपस्थित रहे।इसके अलावा जगतपुर पीजी कॉलेज में रविवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु विशाल पौधारोपण महायज्ञ आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने पीपल का पौधा लगाकर शुभारंभ किया। परिसर और आसपास 650 पौधे लगाए गए। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment