"एक पेड़ मां के नाम" महाअभियान के तहत विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया पौधरोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 12, 2026

"एक पेड़ मां के नाम" महाअभियान के तहत विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया पौधरोपण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे "पौधारोपण 2026" के तहत शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संजोई स्थित गौशाला परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस डॉ. सुनील पटेल ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का अनूठा संगम है। इसका उद्देश्य मां के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और अपनी मां के प्रति प्रेम को स्थाई स्मृति के रूप में देना है। जिस तरह मां हमारा पालन-पोषण करती है, उसी तरह पेड़ हमें शुद्ध वायु और जीवन देते हैं।उन्होंने आम जनता, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अपनी मां को अनमोल उपहार दें। विधायक ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव एवं प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, ग्राम प्रधान राजेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad