11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 15, 2026

11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

वाराणसी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 11वीं वाहिनी, वाराणसी में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान देने वाले बहादुर बचावकर्मियों के साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें महानिदेशक, एनडीआरएफ द्वारा प्रदत्त डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में कमांडिंग ऑफिसर ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपदा की विषम परिस्थितियों में भी “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” के ध्येय वाक्य के अनुरूप पूरी तत्परता, साहस एवं समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा की स्थिति में आमजन के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad