95 बटालियन सीआरपीएफ और सृजन न्यास ने शिवाजी नगर पार्क में किया वृहद पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 8, 2026

95 बटालियन सीआरपीएफ और सृजन न्यास ने शिवाजी नगर पार्क में किया वृहद पौधारोपण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।95 वें बटालियन सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष और गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आर एस बालापुरकर व जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमांडेंट आर एस बालापुरकर ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति को समृद्ध बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए।विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सजग रहकर स्वच्छता और पौधारोपण की जिम्मेदारी निभानी होगी। संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए फलदार और फूलों के पौधे लगवाए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों समाजसेवियों ने भाग लिया। पार्क में केक काटकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad