बलिदानी सपूतों की याद में राज्य मंत्री ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा,गूंजे वंदे मातरम के नारे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 11, 2026

बलिदानी सपूतों की याद में राज्य मंत्री ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा,गूंजे वंदे मातरम के नारे

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर-चितईपुर स्थित कैंप कार्यालय पर कर्दमेश्वर मंडल द्वारा विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व प्रत्याशी सी ए प्रमोद सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।कैंप कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा कंचनपुर से चितईपुर चौराहा होते हुए पुनः कैंप कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के देशभक्ति नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम लोगों ने अपने देश की आन बान शान के लिए तथा बलिदानी वीर सपूतों की याद में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली है।पदयात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, श्याम भूषण शर्मा, महामंत्री संजय सोनकर, संजीव सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पटेल, विकास दुबे, रेखा चौहान, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, गोविंद दास गुप्ता, राजू वर्मा, धर्मेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, रामचंद्र गौतम, रमेंद्र पटेल, अखिलेश उपाध्याय, धीरज मिश्रा, पार्षद मल्लू पटेल, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad