'नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम में युवाओं को नशा से दूर रहने हेतु किया अपील - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2026

'नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम में युवाओं को नशा से दूर रहने हेतु किया अपील

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के 'नशा मुक्त युवा - यूथ आईकॉन' एवं 'विकसित भारत 2047' रोडमैप के अंतर्गत जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में भव्य नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में यूथ आईकॉन अच्युत त्रिपाठी एवं नशा वॉरियर्स रैन्सी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह एवं यूथ आईकॉन के नेतृत्व में 'वंदे मातरम्', 'नशा मुक्त युवा' के नारों के साथ तिरंगा रैली से हुआ। इसके बाद आम, पीपल, बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।समिति कक्ष में दीप प्रज्ज्वलन के बाद यूथ आईकॉन अच्युत त्रिपाठी ने नशे को 'दीमक' बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने पंच प्रण और एकादश संकल्प की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सिंह ने सकारात्मक नशे जैसे पढ़ाई व कौशल विकास को अपनाने पर जोर दिया। नशा वॉरियर्स रैन्सी सिंह ने 10 मिनट का मेडिटेशन कराया।कार्यक्रम में 6 सक्रिय स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad