दो फेस के तार काट ले गए विद्युतकर्मी....सक्षम अधिकारियो को जनता की फिक्र नही...? - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 24, 2018

दो फेस के तार काट ले गए विद्युतकर्मी....सक्षम अधिकारियो को जनता की फिक्र नही...?

गाजीपुर: नंदगंज-बरहपुर लिंक मार्ग पर पारस वाली गली के ठीक सामने बिजली का तार तेज चिंगारी के साथ पिघल गया। जिससे आधे बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने बताया कि जब से बाजार में विद्युतीकरण हुआ है, तब से इस लिंक रोड के जर्जर तारों को नहीं बदला गया है। पूर्व में लगे चार तारों मेंं जो भी पिघल जाता है, उसे पॉवर स्टेशन के कर्मचारी काट ले जाते हैं। वर्तमान समय में सिर्फ दो जर्जर तार ही शेष बचे हैं। मोड़ पर कुछ लोग अवैध कटिया कनेक्शन वाले हैं, जिनके चलते ऐसा बारम्बार होता है। बताते चले कि वैध उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कोटेड तार लगवाने की मांग की है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से  हो सके।

                                              रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad