नीट पीजी में प्रगति सिंह ने हासिल की 1400वीं रैंक, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 24, 2026

नीट पीजी में प्रगति सिंह ने हासिल की 1400वीं रैंक, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

 

रिपोर्ट-ए०आर०यादव

चन्दौली पीडीडीयू नगर। मानस नगर स्थित सुश्रुत नर्सिंग होम की प्रबंधक डॉ. प्रमिला यादव व परशुराम सिंह यादव की बेटी प्रगति सिंह यादव ने नीट पीजी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1400वीं रैंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और चिकित्सक समुदाय में खुशी का माहौल है। नीमा चंदौली की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रगति ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल कर परिवार के साथ ही क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

बेटी की शानदार सफलता से अभिभावक परशुराम सिंह यादव और डॉ. प्रमिला यादव खुशी से गदगद नजर आए। उन्होंने बेटी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत का यह परिणाम पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। प्रगति सिंह के भाई डॉक्टर हिमांशु सिंह एमएस ऑर्थो ने कहा कि बहन प्रगति ने अपनी लगन से यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है। परिजनों ने कहा कि प्रगति सिंह आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर समाज की सेवा करने का प्रयास करेगी। उसकी सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad