जिलाध्यक्ष देव जायसवाल ने सुनी समस्याएं लिया कार्यक्रमों का जायजा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 16, 2020

जिलाध्यक्ष देव जायसवाल ने सुनी समस्याएं लिया कार्यक्रमों का जायजा

चन्दौली नौगढ़  प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के मंडल  नौगढ़ की बैठक जिलाध्यक्ष देव जायसवाल की अध्यक्षता में नौगढ़ चन्द्रकान्ता गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई । बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष का स्वागत

करके किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष  ने मण्डल नौगढ़ के पदाधिकारियों के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवारा सेवा समारोह के कार्यक्रम का जायजा लिया एवं संगठन के विस्तार के संबंधित दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर मौजूद जनता एवं मंडल के पदाधिकारियों ने जन समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष देव जायसवाल ने कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करा दिया एवं कुछ समस्याओं में जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से पत्राचार कर जल्द ही  समस्याओं का निस्तारण करवा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पखवारा सेवा समारोह का अंतिम 

कार्यक्रम 27 सितंबर को ब्लड डोनेशन,जरूरतमंदों में फल-फूल, लंगर,मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण कर किया जाएगा ।बैठक में प्रमुख रूप से नौगढ़  मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अजित जायसवाल,  मंडल महामंत्री रामजी केशरी,सुभाष,विनय जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष परवेश गिरी,पिंटू केशरी,मण्डल मंत्री अमरनाथ शर्मा,अमरजीत अग्रहरि , मनोज केशरी,संदीप चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad