रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती
नौगढ़ चंदौली नक्सल प्रभावित क्षेत्र के कई गांवों के प्रधान आवास एवं शौचालय के नाम पर आये पैसों को किसी न किसी बहाने हड़पने का तरीका निकाल कर अपनी जेबें गरम कर रहे है।जिस पर लाभार्थियों द्वारा अब मुखर होकर आवाज भी उठाई जाने लगी हैं। इसी तरह का एक मामला विनायकपुर का है जहां की करमती देवी पत्नी रामवृक्ष वनवासी ने उप जिलाधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगायी हैं कि ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री आवास का प्रथम किस्त 44हजार निकलवा कर 19 हजार रूपए ले लिया गया जिसकी वजह से आवास का छत नहीं पड़ पाया।उन्होने आरोप लगाया है कि पैसे की मांग करने पर भगा दिया जाता है।इस मामले में पीडित ने खण्ड विकास अधिकारी को भी प्रार्थनापत्र देकर प्रधान से पैसा दिलवाने की मांग कर चुकी है परन्तु कोई नतीजा नहीं निकल सका, जिस पर पीड़िता ने जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेंजा है।बताया गया कि इस मामले पर पीड़िता को उपजिलाधिकारी के तरफ से समाधान का आश्वासन मिला है।

No comments:
Post a Comment