पेशकार के निधन पर तहसील में शोक सभा आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

पेशकार के निधन पर तहसील में शोक सभा आयोजित

जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज तहसीलदार के पेशकार कृष्ण कुमार सिंह के निधन पर तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी ने गहरा शोक प्रकट किया है। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए अधिकारियों के साथ तहसील के समस्त कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके निधन से हमने एक समर्पित ईमानदार और कुशल पेशकार खोया है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में नहीं की जा सकती। क्षेत्राधिकारी ने भी पेशकार की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। गौरतलब हो कि कृष्ण कुमार तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर कार्यरत थे और तहसीलदार अभिषेक कुमार के पेशकार भी थे, जो लंबे समय से शुगर से पीड़ित थे जिससे उनकी मौत हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad