गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति हुई कुर्क - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति हुई कुर्क

जौनपुर जिले के महाराजगंज में पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त की लगभग 10 लाख की अचल संपत्ति(मकान) को कुर्क किया। बताया गया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई है।सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त कमलेश बिंद ग्राम केवटली थाना महाराजगंज द्वारा अपराध जगत से उक्त सम्पत्ति अर्जित की गयी थी। जिसकी कीमत लगभग 10लाख रू० आंकी गई थी।जिसको जांचोपरान्त डीएम ने कुर्क करने का आदेश दिया था। जिला अधिकारी के द्वारा मिले आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में तहसीलदार बदलापुर एवं थानाध्यक्ष महाराजगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अभियुक्त के घर मुनादी करवाते हुए कुर्की के आदेश का बोर्ड लगाकर दीवार पर आदेश की प्रति चस्पा की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad