जान जोखिम में,परिवार डरा सहमा जीने को मजबूर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

जान जोखिम में,परिवार डरा सहमा जीने को मजबूर

रिपोर्ट-उपेन्द्र यादव

गाजीपुर। मोहम्दाबाद तहसील के करीमुद्दीनपुर गाँव के मुहम्मद उस्मान रायनी के मकान के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार गया हुआ है, जिसके कारण दो बार दुर्घटना हो चुकी है।विद्युत के चपेट में आने से ट्रेक्टर समेत छोटा भाई अकबर पुत्र उस्मान गंभीर रूप से घायल हो चुका है। जिसके उपरांत उक्त हाईटेंशन लाइन तार को  हटवाने के लिए ग्राम प्रधान समेत अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारियों को पत्र देकर घटना से अवगत कराते हुए  उक्त तार को हटवाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन विगत 2 वर्षों से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इसे अनसुना कर दिया जा रहा है। जिससे परिजनों सहित ग्रामीणों में आकोश उत्पन्न हो रहा है।लोगों ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत तार को अविलम्ब हटवाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad