बांध में डूबने से तीन दोस्तों की मौत,चल रही थी बर्थ-डे पार्टी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 9, 2020

बांध में डूबने से तीन दोस्तों की मौत,चल रही थी बर्थ-डे पार्टी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में डैम के किनारे बर्थडे पार्टी मना रहे  तीन दोस्तों की नहाते समय डैम  में डूबने से मौत हो गई। जिस से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने दो का शव बरामद कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि यह घटना कोंडा गांव के चारगांव डैम की है जहां चावरा हायर सेकण्डरी स्कूल के बच्चे एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे हुए थे,जिसमें से कुछ बच्चे पास ही स्थित डैम में नहाने चले गये और डूब गये।पानी में डूबने वाले लड़कों का नाम अमोख,वत्सल व कामरान बताये गये है।सूचना पर पहुची पुलिस ने  गोताखोरों की मदद से कामरान व अमोख का शव बरामद कर लिया है जबकि वत्सल की तलाश की जा रही थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad