सड़क हादसे में दारोगा की मौत,आगरा लखनऊ एक्सप्रेस -वे की घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 9, 2020

सड़क हादसे में दारोगा की मौत,आगरा लखनऊ एक्सप्रेस -वे की घटना

फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र के  आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में महाराजगंज में तैनात एक एसआई की मौत हो गई।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मृतक एसआई बुलंदशहर के नरोरा के निवासी थे जिनका नाम योगेंद्र 50 वर्ष बताया गया है।योगेंद्र महाराजगंज में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक छुट्टी लेकर वह अपनी कार से घर जा रहे थे जो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। लंबी ड्राइव करने की वजह से आई थकान हादसे का कारण मानी जा रही है फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad