बदमाशों ने गोली मारकर प्रधान प्रत्याशी को किया घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

बदमाशों ने गोली मारकर प्रधान प्रत्याशी को किया घायल

आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोपालगंज में एक मिठाई के दुकानदार एवं प्रधान पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने वाले शिव आसरे यादव 39 वर्ष नामक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि क्षेत्र के भेदौरा गांव निवासी शिव आसरे की दुकान गोपालगंज में है जहां वह अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा था उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस फायर कर दिया,तब तक शिव आसरे खाली पड़ी एक कडाही को उठा कर अपने बचाव में आगे कर दिया जिससे गोली ऊपर नही लग पायी मगर पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी तथा जांच की कार्यवाही शुरू कर दी।घायल को जिला हास्पिटल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad