छत से मासूम के साथ कूदकर महिला ने की खुदकुशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

छत से मासूम के साथ कूदकर महिला ने की खुदकुशी

ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो बेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसायटी में 17 वीं मंजिल से 3 साल के मासूम को लेकर एक महिला ने कूदकर खुदकुशी कर ली।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि उक्त महिला का घरेलू विवाद उसके ननद से हुआ था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। बताया गया कि प्रियंका त्यागी 25 वर्ष इको विलेज सोसायटी में परिवार के साथ रहती थी, सुबह उसके पति अपने पिता को लेकर बाहर चले गए थे इसी दौरान प्रियंका का अपनी ननद से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर प्रियंका ने अपने 3 साल के बेटे दिव्यांश को लेकर 17 ही मंजिल से कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad